Katni News : स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, एंबुलेंस न मिलने पर नाती बीमार वृद्ध को ठेले पर लेकर पंहुचा अस्पताल

शहर के जिला अस्पताल से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित खिरहनी फाटक में वृद्ध व्यक्ति श्यामलाल को जब उपचार की जरूरत पड़ी। तो उसे काफी प्रयासों के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल सकी।
katni news

Katni News : देश में इन दिनों लोकसभा के चुनाव को लेकर गहमा गहमी चल रही है। सरकार के विकास का गली गली बखान कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के कटनी जिले से स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलता वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बीमार वृद्ध को हाथ ठेले में लेकर शासकीय जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन ने बीमार वृद्ध को रिक्शे से उतारकर अस्पताल में ले भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला

शहर के जिला अस्पताल से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित खिरहनी फाटक में वृद्ध व्यक्ति श्यामलाल को जब उपचार की जरूरत पड़ी। तो उसे काफी प्रयासों के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल सकी। एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते उनकी पत्नी अपने नाती के साथ वृद्ध को हाथ ठेले में लादकर कटनी के जिला अस्पताल लेकर पहुंची। और जिला अस्पताल के अंदर स्ट्रेचर नहीं मिलने से ओपीडी तक हाथ रिक्शा से लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने फिर उनका उपचार किया।

[dgv_vimeo_video id=”938229130″]

इस तस्वीर ने स्वास्थय सेवाओं की पोल खोलकर रख दी हैं। जब वृद्ध व्यक्ति श्यामलाल को चलने में परेशानी हो रही थी। तभी वृद्ध श्यामलाल की पत्नी ने बताया कि अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण उन्होंने पहले तो एंबुलेंस के लिए इधर-उधर प्रयास किया। लेकिन जब काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। तो वह अपने वृद्ध पति को अपने नाती के साथ हाथ रिक्शा में ही लेकर अस्पताल पहुंची। यह देख अस्पताल में मौजूद लोगो की आंखें खुली की खुली रह गई।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”938229371″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews