नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- “पाकिस्तानी सोच, सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात करते हैं”

नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- “पाकिस्तानी सोच, सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात करते हैं”

कटनी, अभिषेक दुबे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि “दिग्विजय सिंह की सोच पाकिस्तानी सोच है, वो हमेशा इस तरह की बातें करते हैं जिससे सांप्रदायिक तनाव हो।” नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे थे जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होने ये दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमला बोला।

MP Police : मध्य प्रदेश के महिला थानों को नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

कटनी पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा का भारतीय जनता पार्टी ने शहर प्रवेश द्वार पर जोरदार स्वागत किया। नरोत्तम मिश्रा कटनी में व्यवसायी प्रदीप मित्तल के यहाँ पहुँचे और उनके भतीजे को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विधायक संजय पाठक के निवास पर पहुंचकर उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की और मीडिया से भी रूबरू हुए। यहां दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा की दिग्विजय सिंह की सोच पाकिस्तानी सोच है, जो पाकिस्तान की सोच है वहीं दिग्विजय सिंह की सोच है। वह हमेशा ऐसी बातें करते हैं जिससे सांप्रदायिक तनाव हो। उन्होने कहा कि कांग्रेस अब जनता के बीच जाने लायक है नहीं, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ बुजुर्ग व्यक्ति हैं इसलिए अब ट्विटर और टीवी पर ही काम चल रहा है और वो ट्वीट की कर पाते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”567549410″]

[dgv_vimeo_video id=”567549611″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews