नन्हे शिवराज को सीएम शिवराज ने दिया आशीर्वाद, घोड़ी पर बैठकर जाता है स्कूल

नन्हे शिवराज को सीएम शिवराज ने दिया आशीर्वाद, घोड़ी पर बैठकर जाता है स्कूल

खंडवा, सुशील विधानी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने ट्वीट कर घोड़ी पर स्कूल जाने वाले बालक शिवराज यादव को बधाई दी है। उन्होने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है “नन्हें शिवराज को ढेरों आशीर्वाद।”


दरअसल खंडवा (Khandwa) के बोराड़ीमाल के रहने वाले किसान देवराम यादव का 12 साल का बेटा शिवराज (Shivraj) कक्षा पांचवी में पढ़ता है। शिवराज का किड्स पब्लिक स्कूल (Kids Public School) गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है और वो रोज घोड़ी पर बैठकर अपने स्कूल जाता है।

ये भी पढ़िया- अजब MP का गजब शिवराज! घोड़ी पर बैठकर स्कूल जाता है पांचवी का छात्र, वजह हैरान कर देगी

शिवराज सिंह पिता देवराम यादव को उसकी लगन और आत्मविश्वास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर बधाई संदेश भेजा है। यहां यह बताना जरूरी है कि कोरोनाकाल में जब देश भर में सारी व्यवस्थाएं चौपट हुई या चरमरा गई, स्कूल तक बंद रहे, में बच्चों ने मोबाइल का सहारा लिया। बच्चों ने इसका अलग अलग उपयोग किया।  शिवराज ने भी मोबाइल पर यूट्यूब  देखकर स्वयं को घोड़ी पर बैठने के लिए तैयार किया और आज वह सभी लोगों को फालतू खर्च बचाते हुए और एवं पर्यावरण बचाने संबंधी संदेश घोड़ी से स्कूल जाकर दे रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews