Khandwa News : मदरसों को लेकर मंत्री विजय शाह ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा – जो ‘झंडावंदन नहीं करेंगे और राष्ट्रगान नहीं गाएंगे तो सॉरी आपको मदद नहीं दे पाएंगे’

ट्राइबल विभाग के छात्र-छात्राओं की आर्मी तैयार की जाएगी जिसका पूरा खर्च मध्य प्रदेश की सरकार उठाएगी। इसके अलावा आदिवासी समाज के बच्चों को स्कूल कॉलेज भेजने के लिए बसें भी लगाई जाएगी जिसका पूरा खर्च बीजेपी की सरकार उठाएगी।
vijay shah

Khandwa News : मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और फायर ब्रांड आदिवासी नेता कुंवर विजय शाह ने राष्ट्रगान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। खंडवा पहुंचे मंत्री विजय शाह ने अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थाओं और मदरसों को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है, कि अगर हम झंडा वंदन नहीं करेंगे और राष्ट्रगान नहीं गायेंगे तो सॉरी हम आपको मदद नहीं दे पाएंगे। वहीं मदरसे बंद करने के सवाल पर मंत्री विजय शाह ने कहा कि हम क्यों बंद करेंगे मदरसा, लेकिन कोई भी शिक्षण संस्था हो, मदरसा हो, स्कूल हो, झंडा वंदन तो करना पड़ेगा, राष्ट्रगान तो गाना पड़ेगा।

हर शिक्षण संस्थान को राष्ट्रगान तथा झंडा वंदन करना पड़ेगा

बता दें कि, इसके पहले मंत्री विजय शाह प्रदेश के हर शिक्षण संस्थान में राष्ट्रगान तथा झंडा वंदन को सख्ती से लागू करने की बात कह चुके हैं। मंत्री विजय शाह आज केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिराने के लिए खंडवा पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

मंत्री विजय शाह ने कहा कि ट्राइबल विभाग के छात्र-छात्राओं की आर्मी तैयार की जाएगी जिसका पूरा खर्च मध्य प्रदेश की सरकार उठाएगी। इसके अलावा आदिवासी समाज के बच्चों को स्कूल कॉलेज भेजने के लिए बसें भी लगाई जाएगी जिसका पूरा खर्च बीजेपी की सरकार उठाएगी।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”983177042″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews