Khandwa News: ओंकारेश्वर बांध के बैक वाटर में व्यक्ति का तीन हिस्सों में कटा हुआ शव मिलने से फैली सनसनी

भोपाल में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, मामला दर्ज, पिकअप वाहन से कुचलने का मामला

खंडवा, सुशील विधाणी। मध्यप्रदेश, खंडवा में ओंकारेश्वर बांध में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव तीन हिस्सों में कटा हुआ था। ओंकारेश्वर बांध के सत्तापुर गांव के पास एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बैक वाटर में तैरता दिखा, जिसके बाद पड़ताल में उसका धड़ भी वहीं पर कटे हुए पैरों के साथ मिला। सूचना मिलता ही नर्मदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 28 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

नर्मदा नगर पुलिस के अनुसार किसी ने इसकी हत्या करके लाश को ठिकाने लगाने के लिए इसके छोटे छोटे टुकड़े किये गए हैं। खंडवा एसपी विवेक सिंह भी इस सनसनीखेज हत्या के बाद स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। इस हत्या के पीछे कौन है? पुलिस जांच में जुटी है लेकिन हत्यारे का पता नहीं चला है। शव की शिनाख्त करने पर पता चला कि मरने वाला वाला व्यक्ति त्रिलोकचंद है।

यह भी पढ़ें – MP: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, ये 5 योजनाएं फिर शुरू होंगी

गोदड़ी माल थाना धनगांव का त्रिलोकचंद रहने वाला है। वह मजदूरी कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने जांच की बात कही है। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सुबह 7 से 8 बजे के बीच नर्मदा नगर थाने को सूचना मिली थी कि एक शव बैक वाटर में तैर रहा है जिसका सर कटा हुआ है।

यह भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, MP के युवाओं को मिलेगा रोजगार, सभी जिलों को होगा लाभ

पहले शव की पहचान नहीं हो पाई। तफ्तीश करने पर शव की पहचान त्रिलोकचंद के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रात में तो घर पर ही मौजूद था। इसका मतलब है कि सुबह के समय हत्या हुई है। हत्या के कारण पता करने के लिए परिवारजनों और संदेहियों से पूछताछ जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews