शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, MP के युवाओं को मिलेगा रोजगार, सभी जिलों को होगा लाभ

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं को रोजगार (Youth Employment) मिलने वाला है, इसके लिए 30 मार्च को शिवराज सरकार (Shivraj Government) 30 मार्च को रोजगार दिवस मनाने जा रही है। उद्योग आयुक्त एवं सचिव एमएसएमई  पी नरहरि ने बताया कि प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 30 मार्च को शाम 4 बजे से रीवा में होगा। एमएसएमई मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश के 4.50 लाख पेंशनरों को जल्द मिलेगा तोहफा! 31% DR Hike पर आई बड़ी अपडेट

दरअसल, युवाओं को स्वयं का रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप अब 30 मार्च को रोजगार दिवस कार्यक्रम रीवा जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा।पहले यह कार्यक्रम 29 मार्च को होने वाला था। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यूज चेनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा एवं इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का इंतजार होगा खत्म! 2 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा, जानें नई अपडेट

सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। रोजगार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें अतिथियों द्वारा स्वीकृति, वितरण पत्र सांकेतिक रूप से प्रदाय किए जाएंगे। शेष अन्य हितग्राहियों को संबंधित बैंक, विभाग 30 मार्च को स्वीकृति वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

अबतक के कार्यक्रम

  • गत 25 फरवरी को शहडोल में हुए राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के फलस्वरूप प्रदेश के इंदौर जिले में 36 हजार, जबलपुर जिले में 23 हजार, सतना जिले में 21 हजार और ग्वालियर एवं सागर जिले में 20-20 हजार युवाओं को स्व-रोजगार का लाभ मिला है।
  • गत माह के रोजगार दिवस से लेकर इस माह में अब तक तीन सप्ताह की अवधि में 1 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
  • इसके पहले 12 जनवरी को हुए रोजगार दिवस के फलस्वरूप सवा 5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
  • करीब दो माह की अवधि में 11 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर राशि वितरण की कार्यवाही की जा रही है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews