5 साल बाद पाकिस्तान से खंडवा लौटा राजू, असंभव कार्य हुआ संभव, परिजनों ने CM और PM मोदी को दिया धन्यवाद

Raju Khandwa

Khandwa News : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का राजू इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, लगभग 5 साल पहले मांधाता विधानसभा क्षेत्र इंधावड़ी का रहने वाला राजू मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर से चला गया था। जिसे परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, परिवारवालों ने अपने प्रयास को जारी रखा और आखिरकार उन्होंने भी आस छोड़ दी थी। इस बीच खबर आई राजू पाकिस्तान पुलिस के कब्जे में है। फिर राजू को भारत लाने के प्रयास शुरू हुए।

मां- बेटे का अद्भुत मिलन

वहीं, स्टेशन पर मां बेटे का अद्भुत मिलन को देखकर सभी आंखे नम हो गई। बता दें मां अपने बिछड़े हुए बेटे को देखकर उससे लिपट गई और फूट- फूट कर रोने लगी। पिता ने भी राजू को गले लगाया। बुधवार सुबह सिटी कोतवाली थाने में प्रशासन की औपचारिक कार्रवाई पूरी की गई। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करवा कर राजू को पुलिस प्रशासन द्वारा उनके माता पिता को सौंपा गया।

राजू ने अपने परिजनों और पुलिस को बताया कि उसके साथ पाकिस्तान में कैसा व्यवहार किया गया। दरअसल, पाकिस्तान पुलिस ने जासूसी के आरोप में पकड़ लिया था और उसे जेल में भेज दिया था। जेल के अंदर बाहरी कैदियों से भेदभाव किया जाता था।

मुख्यमंत्री ने किया प्रयास

जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल और सांसद ज्ञानेश्वरपाटिल पाटिल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राजू का जिक्र किया। जिसपर गौर फरमाते हुए सीएम शिवराज ने भी तत्काल प्रयास करते हुए विदेश मंत्रालय एवं विदेश मंत्री से संपर्क किया और पाकिस्तान में पुलिस के कब्जे से राजू की रिहाई की मांग की। जिसमें उन्हें सफलता भी प्राप्त हुई। जिसके परिणामस्वरुप महानगरी एक्सप्रेस से जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई टीम व भाई दिलीप के साथ राजू पिंडरे अपने जिले खंडवा स्टेशन पर उतरा। स्टेशन पर राजू के माता- पिता, ग्रामीण समेत समाजसेवी व सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन, विधायक प्रतिनिधि एवं पुत्र दीपक पटेल, भाजपा के जिला महामंत्री सूरजभान सिंह, देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जिन्होंने राजू को माला पहनाकर एवं गले मिलकर उसका स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान परिजनों ने पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया और भारत माता की जय, वंदे मातरम, मोदी जी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

[dgv_vimeo_video id=”801499299″]

असंभव कार्य हुआ संभव

इन सब की बदौलत एक असंभव कार्य संभव हो सका और राजू अपने वतन अपने गांव लौट सका। केवल इतना ही नहीं, विधायक नारायण पटेल ने इस अवसर पर ₹10,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। वहीं, जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह एवं विधायक नारायण पटेल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार की योजनाओं का समस्त लाभ राजू को को प्रदान किया जाएगा। साथ ही, आवास योजना के माध्यम से मकान के साथ ही विकलांगता पेंशन भी दिलवाई जाएगी। इस अवसर पर राजू के साथ उसकी मां और परिजनों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक नारायण पटेल, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार माना।

प्रवक्ता सुनील जैन ने दी जानकारी

मामले में समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राजू से मुलाकात करने क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक रामदागोरे, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन, विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल देवेंद्र सिंह सोलंकी, जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने राजू को पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिलाई।

खंडवा से सुशील विधानी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews