Khargone : स्कूल भवन में लापरवाही आई सामने, आगे कर दी पुताई, पीछे का हिस्सा खंडहर

Khargone : स्कूल भवन में लापरवाही आई सामने, आगे कर दी पुताई, पीछे का हिस्सा खंडहर

खरगोन, बाबूलाल सारंग। खरगोन (Khargone) जिले के भगवान पूरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम देजला के मोहड़यापानी की शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पुताई कार्य को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष स्कूल मेंटनेस के लिए राशि जारी की जाती है। इसमे भी जिम्मेदार अधिकारी कमीशन निकालने में बाज नही आ रहे है। जिसकी वजह से विद्यालय की हालत दिन-ब-दिन ख़राब होती जा रही है। जो तस्वीरों में साफ़ नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें… रतलाम में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं बल्कि..

गौरतलब है कि स्कूल भवन के आगे पुताई कर दी गई है। जबकि स्कूल परिसर के पीछे पोतना छोड़ दिया साथ ही बॉउंड्रीवाल की भी पुताई नहीं की गई। इससे जिम्मेदारों की अनदेखी साफ देखी जा सकती है। साथ ही यह स्कूल लंबे समय से जर्जर अवस्था में है इसकी मरम्मत भी नहीं हुई। लापरवाही के चलते स्कूल भवन खंडहर में तब्दील होते दिख रही है। बताया जाता है कि भवन की पुताई व मरम्मत के लिए 25 हजार रु आवंटित किये गए थे। लेकिन स्कूल में इतनी राशि का काम हुआ ही नहीं। बीआरसी प्रभात परमार्थी ने बताया कि मामले की जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय में कम राशि आती है। साढ़े बारह हजार से पच्चीस हजार रुपये तक मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत होते है यहाँ पर शायद साढ़े 12 हजार रुपये स्वीकृत हुए है लापरवाही मिलती है तो राशि वसूली जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews