खरगोन दंगे में दंगाइयों को निर्देश देने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ्तार- पुलिस ने की रासुका की कार्रवाई

खरगोन दंगे में दंगाइयों को निर्देश देने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ्तार- पुलिस ने की रासुका की कार्रवाई

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। खरगोंन दंगों में आरोपियों की धरपकड़ जारी है, वही पुलिस ने खरगोन दंगे में शामिल आरोपी सेजू को इंदौर के चंदन नगर से गिरफ्तार किया है। सेजू खरगोन में हुए दंगों का वह आरोपी है जिसने दंगों के दौरान अपनी छत्त से उपद्रवियों को पत्थर मारने के निर्देश दिए थे और लगातार वह अपनी छत्त से दंगाइयों को उकसा रहा था, पुलिस ने सेजू के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। खरगोन उपद्रव मामले में अब तक 64 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 168 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें… डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के चार सदस्यों को न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा

सेजू उर्फ फिरोज खरगोन के तवड़ी मोहल्ला में पान दुकान चलाता है। उपद्रव के दौरान वह अपने मकान की छत पर खड़े होकर पत्थरबाजों को दिशा-निर्देश दे रहा था। उसका वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तब तक सेजू फरार हो चुका था, लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गय। बताया जा रहा उसके खिलाफ  पहले भी केस दर्ज हैं। वही दूसरी तरफ उपद्रव के दौरान गंभीर घायल होने से मृत इदरेश के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें दिलीप, संदीप, अजय वर्मा, अजय सोलंकी और दीपक प्रधान शामिल हैं। फिलहाल खरगोन में स्थिति सामान्य है लेकिन अभी भी वहाँ पुलिस बल तैनात है कर्फ्यू जारी है लेकिन ढील में छूट दी गई है, जो बढ़ाई जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews