MP Crime News: शादी का झांसा देकर किया नाबालिग युवतियों का अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग अपहरण

बड़वाह, बाबूलाल सारंग। खण्डवा (khandwa) के मांधाता विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों (minor girls) के अपहरण के मामले में बड़ी खबर आई है। मांधाता पुलिस ने 10 दिनों में शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को अपरहण (kidnap) कर ले जाने वाले आरोपियों (accused) को गुजरात (gujarat) में पकड़कर हवालात पहुंचाया (arrested)। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित की गई जिसमें टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद साइबर सेल (cyber cell) की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़कियों को परिजनों को सौंपा गया।

मांधाता थानाप्रभारी के अनुसार 21 फरवरी को मोरटक्का चौकी में फरियादी भाव सिंह भैयालाल भिलाला निवासी मोरटक्का मालबैड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 13 एवं 14 वर्ष की नाबालिग बेटियों को अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर भगा कर ले गए हैं जिसके बाद प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया था। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर एसडीओपी राकेश के नेतृत्व में निरीक्षक शिवराम जमरा, उप निरीक्षक अंजू शर्मा, आरक्षक नितेश पाठक, जिला साइबर सेल खंडवा के आर. जितेन्द्र राठौर की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों की तलाश में उनकी लोकेशन ग्राम सकपुर जिला पोरबंदर (गुजरात राज्य) मिली।  दोनों नाबालिग लड़कियां अपहरणकर्ता आरोपी गोलू पिता कैलाश भिलाला उम्र 21 वर्ष निवासी मोरटक्का मालबैडीं और सुरेश पिता मगन भिलाला उम्र 23 वर्ष निवासी मालबैड़ी से अलग- अलग बरामद की गईं। लड़कियों के मिलते ही उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें… Summer: समय से पहले ही गर्मी ने दी दस्तक, गेहूं की फसल पर पड़ेगा प्रभाव

प्रकरण में अपहरणकर्ताओं द्वारा पुलिस को बताया गया कि साथी अनिल पिता कमल भिलाला निवासी मालबैड़ी के सहयोग से दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा कर ग्राम सकपुर जिला पोरबंदर गुजरात राज्य में ले जाया गया जहां उन्हें अनैतिक कार्य करना बताया गया। मोरटक्का चौकी मे धारा 366. 368 .376 ( 2 एम ) 376 (2 एन आई) भा.द.वी एवं 5 / 6 पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews