17 से 23 दिसंबर तक चलेगा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल, पर्यटकों के लिए बन रही टेंट सिटी

Kuno Forest Festival

Kuno Forest Festival: मध्य प्रदेश के श्योपुर में मौजूद कूनो नेशनल पार्क चीतों का नया घर बन चुका है। अब यहां पर एक बड़ा फॉरेस्ट फेस्टिवल आयोजित किया जाने वाला है। इसमें दुनिया भर के पर्यावरण एवं वन्य जीव विशेषज्ञ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। इस फेस्टिवल का हिस्सा कोई भी व्यक्ति बन सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे बुकिंग करवानी होगी।

कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के लिए यहां एक टेंट सिटी बनाई जा रही है। यहां आने वाले पर्यटक आराम से इन टेंट में रह सकेंगे। सबसे खास बात ये है कि 17 से 23 दिसंबर तक चलने वाले फेस्टिवल के बाद भी अगले 10 सालों तक ये टेंट सिटी यहां पर रहेगी। फेस्टिवल को लेकर चीतों को बड़े बाड़े में रखा गया है, जहां से धीरे-धीरे इन्हें जंगल में छोड़ा जा रहा है। पर्यटकों को इन चीतों का दीदार करने को भी मिलेगा।

फेस्टिवल में क्या खास

फॉरेस्ट फेस्टिवल के दौरान कई तरह की मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। पिछले कुछ समय से लगातार इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। पहले ये दिसंबर की शुरुआत में होने वाला था लेकिन अब इसे 17 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इस फेस्टिवल के दौरान आने वाले पर्यटक पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, फ्री फ्लाइट्स, हॉट एयर बैलून, साइलेंट डीजे जैसी चीजों का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही जंगल सफारी, देवखो साइट विजिट के साथ मनोरंजन के लिए कल्चरल प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे।

लग्जरी टेंट की सुविधाएं

फेस्टिवल को देखते हुए 50 टेंट तैयार किए जा रहे हैं। इसमें आने वाले मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां बेहतर खानपान, मनोरंजन, सुरक्षा सभी बातों व्यवस्थित तरीके से ध्यान रखा जाएगा। आने वाले पर्यटकों को चीता प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वो आसपास के गांवों का भ्रमण कर सकेंगे और उन्हें संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

करवानी होगी बुकिंग

जो पर्यटक कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए पहले से बुकिंग करवानी होगी। कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट की वेबसाइट पर इसके पैकेज ऑप्शन दिए गए हैं। प्रीमियर टेंट की एक रात की बुकिंग 5900 रुपए और दो रात की बुकिंग 11800 रुपए में होगी। अगर ऑनलाइन बुकिंग करने में किसी तरह की परेशानी हो तो पर्यटक यहां दिए गए नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews