
Ladli behna Yojana 2025 : 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर अपडेट आया है।12 नवंबर बुधवार को सीएम मोहन यादव सिवनी जिले से योजना की 30वीं किस्त जारी रहेंगे। खास बात ये है कि मोहन सरकार की घोषणा के अनुसार, इस माह से बहनों के खाते में 1250 रुपए की जगह 1500 रूपए हर माह भेजे जाएंगे यानि राशि में 250 रूपए की वृद्धि की जाएगी। इससे पहले 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले से 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त के लिए 1541 करोड जारी किए गए थे। बता दे कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रूपये की राशि सीधे बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।मार्च 2023 से 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि के साथ योजना प्रारंभ की गई थी। सितंबर 2023 से 1,250 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है और अब नवंबर 2025 से 1500 रूपए भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़कर हुई 1500 रूपये
सोमवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि 1250 रूपये में वृद्धि कर 1500 रूपये किये जाने की स्वीकृति दी गई ।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये की वृद्धि कर नवंबर 2025 से 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गयी है। योजना में 250 रुपये की वृद्धि किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,793 करोड़ 75 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20,450 करोड़ 99 लाख रुपये संभावित व्यय होगा।बता दे कि मार्च 2023 से 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि के साथ योजना प्रारंभ की गई थी। सितंबर 2023 से 1,250 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है।
2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना
- लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
- इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
- इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।लाड़ली बहनों को जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 29 किश्तों का अंतरण किया गया है।
- प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 45 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।
लाड़ली बहना योजना में ये अपात्र
- महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।
- अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो।
लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बन रही है हर बहन के सशक्त भविष्य की आधारशिला
🔶अब लाड़ली बहनों के खाते में हर माह आएंगे ₹𝟏𝟓𝟎𝟎
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे नवंबर माह की राशि का अंतरण
🗓️𝟏𝟐 नवंबर 𝟐𝟎𝟐𝟓
📍 जिला-सिवनी#MadhyaPradesh #लाड़ली_बहना #JansamparkMP pic.twitter.com/qYcZWGUY8L— Urban Administration & Development Department, MP (@mpurbandeptt) November 11, 2025
वादा निभा रही
मध्यप्रदेश सरकारमुख्यमंत्री #लाड़ली_बहना योजना की राशि नवंबर 2025 से हुई ₹1500 प्रतिमाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पात्र महिलाओं के खाते में करेंगे राशि का अंतरण
🗓️12 नवंबर 2025
📍#सिवनी@DrMohanYadav51 @NirmalaBhuria @PIBWCD #JansamparkMP pic.twitter.com/VqvcLfb9ZT— Women & Child Development Department, MP (@mp_wcdmp) November 11, 2025
जो कहा, वो किया
प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब हर माह मिलेंगे ₹1500
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बहनों के खातों में करेंगे राशि का अंतरण…
🗓️ 12 नवंबर 2025@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #लाड़ली_बहना pic.twitter.com/QbV9iuWLSf
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 11, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

