Ladli Behna Yojana 2024 : आज 1.29 करोड़ों लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, जारी होगी 14वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए, जानें अबतक का अपडेट

आज 5 जुलाई को डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त बहनों के खातों में ट्रांसफर कर रही है, इसके तहत 9 हज़ार 455 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है।आज 5 जुलाई शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा योजना की 14वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत बहनों के खाते में फिर 1250 रु आएंगे।14वीं किस्त के रूप में 9 हज़ार 455 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

आज सीएम जारी करेंगे 14वीं किस्त के पैसे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने लिखा है कि सशक्त किसान, खुशहाल बहनें! यह मेरे लिए अत्यंत आनंद का विषय है कि बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि और उज्ज्वला योजना में गैस रीफिल की अनुदान राशि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना-2024-25 की प्रथम किस्त आज जारी कर रहा हूँ।प्रदेश की सभी हितग्राही बहनों और किसान भाई-बहनों को बधाई, शुभकामनाएं! आज लाड़ली बहनों के खाते में खुशियों की 14वीं किस्त आयेगी।बहनों को बधाई, शुभकामनाएं!

इस बार भी तय तारीख से पहले जारी हो रही किस्त

बता दे कि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को किस्त जारी की जाती है लेकिन बीते कई महीनों से तय तारीख से पहले किस्त जारी की जा रही है। इससे पहले 13वीं किस्त 7 जून , 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई ,चैत्र नवरात्र (मार्च) और गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी और अब 10 की जगह 5 जुलाई को 14 वीं किस्त जारी की जा रही है।

मई 2023 में शुरू हुई थी यह योजना

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

इन्हें मिलता है लाभ

इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

ऐसे चेक करें अपना नाम

1. लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर क्लिक करके जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
4. ब्लॉक या नगरीय निकाय का चयन कर ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें।
5. अब लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews