Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, 1250 के बाद अब मिलेगा आवास का भी लाभ! ये होंगे पात्र, जानें कब खाते में आएगी पहली किस्त?

खबर है कि जुलाई में शुरू होने वाले एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले बजट में राज्य सरकार लाड़ली बहना आवास योजना के लिए ढाई हजार करोड़ की राशि का भी प्रावधान करने की तैयारी में है।
ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1 करोड़ 29 लाख बहनों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई में बहनों को एक साथ 2 तोहफे मिल सकते है। खबर है कि जुलाई में 14वीं किस्त के साथ आवास का भी लाभ मिल सकता है। लाड़ली बहना आवास योजना के तहत बहनों को पक्के घर के लिए पहली किस्त के लिए 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इसमें  4 लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्‍मीद है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

लाड़ली बहनों के लिए आवास के लिए बजट में प्रावधान

  • दरअसल, सितंबर 2023 को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत की थी ।इस योजना के लिए पिछले साल 5 सितंबर 2023 से लेकर 5 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे।
  • इसके तहत प्रधानमंत्री आवास, आवास प्लस में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, जिसे अब मोहन सरकार पूरा करने जा रही है। खबर है कि एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले बजट में राज्य सरकार लाड़ली बहना आवास योजना के लिए ढाई हजार करोड़ का प्रावधान करने की तैयारी में है।
  • कयास लगाए जा रहे है कि बजट सत्र में किस्त बढ़ाने या फिर बचे नामों को योजना में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। चुंकी बीते दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान एक सभा को संबोधित करने सीएम ने कहा था कि चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।सरकार ने घोषणा की थी कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर ₹3000 की जाएगी, इस वादे को भी पूरा किया जाएगा।

कैसे करना होगा आवेदन

लाडली बहना आवास योजना में आवश्यक दस्तावेज़ में समग्र आईडी, आधार नंबर, बैंक अकाउंट, मनरेगा जॉब कार्ड (अगर उपलब्ध हो), लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक (केवल लाड़ली बहनों के लिये) शामिल हैं। इन सभी दस्तावेज़ों को आवेदनकर्ता को स्वयं सत्यापित करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। अंत में ज़िला पंचायत अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद राज्य सरकार द्वारा पात्र परिवारों को आवास आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।

जुलाई में लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अबतक 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में 9455 करोड रुपए भेजे जा चुके है। हाल ही में 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के खाते में 13वीं किस्त के 1250 रु भेजे गए है और अब अगली किस्त जुलाई में जारी की जाएगी। चुंकी नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, ऐसे में 10 जुलाई को अगली किस्त जारी होने की संभावना है।हालांकि बीते कई महीनों से किस्त समय से पहले जारी की जा रही है, अब जुलाई में राशि तय समय पर आएगी या फिर समय से पहले, इसके लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

मई 2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
    अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

ऐसे चेक करें अपना नाम

1. लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर क्लिक करके जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
4. ब्लॉक या नगरीय निकाय का चयन कर ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें।
5. अब लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews