Shooting in Maheshwar : MP बना फिल्म मेकर्स की पहली पसंद, अब हॉलीवुड कलाकार भी यहां करने लगे हैं शूटिंग

Shooting in Maheshwar

Shooting in Maheshwar : भारत का दल मध्य प्रदेश हर चीज के लिए खास है। पर्यटकों की पहली पसंद होने के साथ-साथ यह बॉलीवुड और ऑडिटी के निर्माताओं के लिए भी खास जगह बनी हुई है। अब तक मध्य प्रदेश में कई फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। वहीं अब प्रसिद्ध मां अहिल्याबाई होल्कर की हेरिटेज पर्यटन नगरी महेश्वर में एक एक डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट की जा रही है। यह डॉक्यूमेंट्री कनाड पहल की है।

इसमें हॉलीवुड एक्टर जिलाली रेज कल्लाह लीड रोल में नजर आएंगे। रविवार के दिन महेश्वर में डाक्यूमेंट्री कन्नड़ फिल्म माय हीरो के कुछ दृश्य फिल्माए गए। फिल्म में महेश्वर के इतिहास के साथ कई विषय दिखाए जाएंगे। ये फिल्म माय हीरो करोड़ों की बजट वाली मूवी हैं। इसे अविनाश विजय कुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर सेना अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म माय हीरो की कहानी के मुताबिक, किसी कारण से भारत आते हैं। वहीं एक लड़के से महेश्वर घात पर मुलाकात करते हैं। वो लड़का पढ़ाई व एनजीओ का कार्य करता है। वह महेश्वर में गाइड का काम करता है। इस सेना अधिकारी को वो लड़का ही महेश्वर नगरी के इतिहास के बारे में बताता है और कई चीज़ों से रूबरू करवाता है। ऐसी फिल्म की कहानी दिलचस्प है। इस फिल्म को कई भाषाओं में इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया जाएगा।

अब तक एमपी में इन फिल्मों की हो चुकी हैं शूटिंग

अब बात करें एमपी में फिल्म शूटिंग की तो अब तक 5 साल में करीब 180 फिल्मों वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स के सीन यहां पर शूट किए जा चुके है। पिछले कुछ महीनों की बात की जाए तो मध्यप्रदेश में महल, हरिओम, विस्तारम, बफर जोन की शूटिंग हो चुकी है।

Shooting in Maheshwar : महेश्वर में शूट हुई ये फिल्में 

वहीं महेश्वर में पोनियिन सेलवन, पैडमैन, जीनियस, तेवर, यमला पगला दीवाना, द वलई, यंगिस्तान, डर्टी पालिटिक्स, मेरिट लिस्ट बाय कास्ट की शूटिंग की जा चुकी हैं। इसके अलावा गर्थ डेविस की सीक्वेंस ऑफ लायन, द बीयर, ए सूटेबल बॉय, काम सूत्र: ए टेल ऑफ लव को भी यहां फिल्माया जा चुका है।

मध्य प्रदेश की खूबसूरत लोकेशंस पर अशोका, तरकीब, राजनीति, शेरनी, गुल्लक, पंचायत, जनहित में जारी, दबंग 2, मोहनजोदारो, बाजीराव मस्तानी, मोतीचूर चकनाचूर, सुई धागा जैसी फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है।

खास बात यह है कि यहां शूटिंग के लिए इजी ट्रांसपोर्टेशन, बेहतर अकोमेडेशन, स्थानीय आवागमन, फिल्मों से जुड़े आकर्षण शूटिंग बड़े इन्वेस्टमेंट की उम्मीद फिल्म निर्माताओं के लिए अहम बात है। ऐसे में वह इस लोकेशन को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews