मां शारदा के दर्शन के लिए आसानी से मैहर पहुंच सकेंगे यात्री, 15 एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे ने दिया ठहराव

नवरात्रि के मौके पर शक्तिपीठ मां शारदा के दर्शन करने के लिए कई श्रद्धालुओं पहुंचते हैं। इनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 15 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉप मैहर में शुरू किया है।
Indian Railways

चैत्र नवरात्रि एक ऐसा समय होता है, जब माता के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हर शहर में मौजूद माता मंदिरों में लोग श्रद्धा भक्ति के साथ आकर अपना शीश नवाते हैं। मैहर आदिशक्ति पीठ के नाम से प्रसिद्ध है जहां पर भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। अब मां शारदा के दर्शन करने जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

चैत्र नवरात्रि मेला पर मैहर में 15 एक्सप्रेस ट्रेन रुकेंगी। रेलवे द्वारा हर बार त्योहारों के मौके पर या तो किसी नई ट्रेन का संचालन शुरू किया जाता है या फिर एक्सप्रेस ट्रेनों को नए ठहराव दिए जाते हैं। अब मैहर में भी लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को स्वीकृति प्रदान की गई है। 19 मार्च से 1 अप्रैल तक 5 मिनट के लिए यह ट्रेन है मैहर स्टेशन पर रुकेगी। इसके दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा।

श्रद्धालुओं को होगा लाभ

मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अब लंबी दूरी की ट्रेन के अस्थाई ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। इसलिए यात्री लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर कर आसानी से मैहर में उतर सकेंगे और माता के दर्शन का लाभ ले सकेंगे। इसी तरह से उन्हें वापस जाने के लिए भी कोई ना कोई ट्रेन मिल जाएगी।

रेलवे की मेला स्पेशल ट्रेन

पश्चिम मध्य रेलवे ने कटनी सतना के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन 14 ट्रिप लेगी। कटनी ऐसे सतना दोनों ही जंक्शन है और मैहर इनके बीच में आता है। इस तरह से दोनों जंक्शन पर उतरने वाले यात्री मां शारदा के दर्शन के लिए आ सकेंगे।

जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा

रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए एक और सुविधा दी गई है। बता दें कि मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मार्च से 1 अप्रैल के मध्य प्रतिदिन किया जाएगा। यह अनारक्षित ट्रेन रहेगी जिसमें श्रद्धालु जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन नंबर 09015 कटनी से सुबह 5:25 पर निकलेगी और 6:55 पर मिनट पहुंचेगी। यहां से निकलकर यह सुबह 8:50 पर सपना पहुंचेगी।

वापसी में इस ट्रेन का नंबर 09016 रहेगा जो सतना से शाम 7:25 पर निकलेगी रात 8:00 बजे मैहर पहुंचेगी और उसके बाद 11:50 पर कटनी पहुंचेगी। इसका ठहराव पटवारा, झुकेही, अमदरा, घुनवारा, झुकेही, भदनपुर, मैहर, लगरगवां स्टेशन पर रहेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews