Mandsaur News : डोडा चूरा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, 1 लाख 80 हजार का माल जब्त

Mandsaur News : डोडा चूरा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, 1 लाख 80 हजार का माल जब्त

मंदसौर, राकेश धनोतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) जिले में पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से 5 कट्टे डोडा चूरा (doda chura) बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2020 एवं 2021 के पद्म पुरस्कार वितरित, सीएम शिवराज ने दी बधाई

जिले के मानपुर (Maanpur) पुलिस स्टेशन को रात में सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कोडा कार (Skoda car) से सुनारी फंटे कि यहां से गुजरने वाला है तथा कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ (Narcotics) ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई गेंदालाल पलासिया के साथ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया। तलाशी में आरोपी की गाड़ी में अवैध रूप से ले जा रहे डोडा चूरा 5 कट्टे के करीब बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी सहित स्कोडा कार एवं अवैध रूप से ले जा रहे मादक पदार्थ जो कि 90 किलो के करीब है तथा जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रूपए बताई जा रही है।

आरोपी से जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम प्रेमवन बताया साथ ही अपने आप को पानीपत हरियाणा का रहने वाला बताया। अधिक पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि इस कार्य में सहयोग करने के लिए आरोपी देवीलाल धतुरिया जो आगे पायलटिंग करता था एवं पप्पू बागरी बांसाखेड़ी के द्वारा डोडा चूरा भरवाया गया था । फिलहाल यह दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। वहीं पानीपत का आरोपी प्रेम 1 को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भानपुर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”643955876″]

यह भी पढ़ें… Jabalpur News : भेड़-बकरियों की तरह मजदूरों को लेकर जा रहे पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews