Mandsaur News : पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mandsaur News : पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र से 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कोई दूसरा नहीं, बल्कि रिश्तेदार ही है। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, शामगढ थाना की चंदवासा चौकी क्षेत्र के बंजारी गांव में पीड़ित बच्ची के घर दूर का रिश्तेदार शेर सिंह पिता भोपाल सिंह सौंधिया राजपूत नाहरगढ़, मंदसौर और उसका साथी सुखदेव पहुंचे थे। आरोपी शेर सिंह की नजर शुरू से ही बच्ची पर थी। वह रात में भी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले जाने वाला था, लेकिन मां ने मना कर दिया। लेकिन सुबह बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने का कहकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया जहाँ उसने बच्ची के साथ गलत किया।

उधर काफी देर तक बच्ची घर में दिखाई नहीं दी। तो बच्ची की मां ने उसे आसपास काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं कही नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदार शेर सिंह पर शक हुआ क्योंकि वह भी गायब था। शक गहरा हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची और आरोपी की तलाश शुरू की। दोपहर 3 बजे एक सुनसान जगह पर आरोपी बच्ची के साथ दिखा, लेकिन पुलिस को देख वह मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में मिली बच्ची की हालत देखकर मां को समझ आ गया कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।

परिजनों ने आरोपी रिश्तेदार की शिकायत थाने में कराई। रविवार रात बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल बच्ची को ICU में रखा गया है। बच्ची की हालत ठीक है। वहीं आरोपी शेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। मां की शिकायत पर शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि अपराधी मंदसौर जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर गांव रहने वाला है और आदतन अपराधी हैं पहले भी दो बार वह यह हरकत कर चुका है छेड़खानी के मामले में 3 वर्ष की सजा भी पा चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”870281311″]

मंदसौर में 5 साल की बच्ची के बलात्कार को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया।

मंदसौर से राकैश धनोतिया की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”870280426″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews