Mandsaur News: पुलिस का अमानवीय चेहरा, नाबालिग की जमकर पिटाई, Video Viral

Mandsaur News: पुलिस का अमानवीय चेहरा, नाबालिग की जमकर पिटाई, Video Viral

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर पुलिस (mandsaur police) का आमानवीय चेहरा सामने आया है। मामला नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के मगराना का है। जहाँ गांव के एक व्यक्ति ने बाड़े में गाय का दूध निकलते हुए एक नाबालिक को पकड़कर पुलिस का हवाले कर दिया। पुलिस ने भी बिना जांच के ही नाबालिग को आरोपी मान लिया और नाबालिग को अमानवीय तरीके से थाने ले आई। इतना ही नही पुलिस ने थाने में भी नाबालिग की जमकर पिटाई कर दी। वहीं अब इस मामले को युवा आईएएस जांगिड़ ने बेहद शर्मनाक बताया है।

मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि दूध की चोरी करने वाला नाबालिग बड़ा होकर पुलिस सेवा में जाना चाहता है और इसी लिहाज ने नाबालिग पिछले दो दिनों से सुबह कसरत के लिए जाते वक़्त बाड़े में बंधी गाय का दूध निकलकर पीने लगा। जब गाय मालिक को गाय से दूध नही मिला तो उसे शंका हुई।

Read More: Jabalpur News: ट्रेन से हो रही थी तेंदूपत्ता की तस्करी, RPF ने किया जब्त

अगले ही दिन उनसे नाबालिक को गाय का दूध दुहते हुए पकड़ लिया। हालांकि थाने में समझाइश के बाद पुलिस ने मामले में कोई प्रकरण दर्ज नही किया लेकिन मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले में मंदसौर एएसपी अमित वर्मा ने भी वीडियो की बात तो स्वीकारी है लेकिन पुलिस की बर्बरता पर चुप रहते हुए मामले को देखने की बात कर रहे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews