
MP Congress : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शाम 6 बजे वो शामगढ़ पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद 28 अप्रैल को सुबह प्रेस कान्फ्रेंस में शामिल होंगे। जिसके बाद सुवासरा विधानसभा के मंडलम सेक्टर एवं बीएलए कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद वो मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये लोग रहेंगे मौजूद
वहीं, मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में शाम 3.30 बजे से विधानसभा के मंडलम, सेक्टर और बीएलए की बैठक करेंगे। उसके बाद, शाम 5.30 बजे वो नीमच के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, मंदसौर जिला कांग्रेस प्रभारी अर्चना जायसवाल सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

