कोरोना काल में किराना दुकानों में लगी भारी भीड़, सोशल डिस्टेन्सिंग की उड़ी धज्जियां

कोरोना काल में किराना दुकानों में लगी भारी भीड़, सोशल डिस्टेन्सिंग की उड़ी धज्जियां

सीहोर, अनुराग शर्मा। बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की चैन तोड़ने के लिए सीहोर जिला प्रशासन ने सख्ती की है और कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है, आवश्यक वस्तुओं के लिए निर्धारित समय देकर दुकाने खोलने के आदेश हैं लेकिन शर्त ये है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन होगा।  मगर लोग कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

सीहोर में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) को 30 अप्रैल तक प्रभावी है।  कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं,  किराना दुकानों  को 2 दिन खोलने की अनुमति दी गई है, इससे लोग परेशान हैं , जनता की परेशानी का असर बुधवार को सुबह देखने को मिला जहाँ बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी।

ये भी पढ़ें – कोरोना के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को लिखा गया पत्र

आदेश के मुताबिक 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew)के दौरान केवल दो दिन 24 और 28 अप्रैल को ही किराना दुकानें खुल सकेंगी । शहर के लोग आज बुधवार को अंतिम अवसर समझकर बाजार में दौड़ पड़े।  नतीजा ये हुआ कि  नगर की किराना दुकानों पर भीड़ बढ़ गई, यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing)जैसे महत्वपूर्ण नियम की खुलकर धज्जियां उड़ी। दुकानदर प्रशासन के डर से ग्राहकों को दुकान के अंदर कर ग्राहकी करने लगे तो कुछ आदि शटर खोलकर सामग्री बेच रहे थे इसी तरह सुबह 11:00 बजे तक दुकानदार व पुलिस प्रशासन के बीच आंख मिचौली चलती रही इसी वजह से बाजारों में काफी भीड़ रही।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews