भोपाल एयरपोर्ट पर आधुनिक ATC टावर तैयार, बेहतर हुआ ट्रैकिंग सिस्टम

Bhopal Airport

Bhopal Airport: राजधानी भोपाल से इंटरनेशनल उड़ान के दौरान किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए अब एक और सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा एक नया एटीसी टावर तैयार किया गया है। यह एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर पूरी तरह से इंटरनेशनल लेवल के मुताबिक तैयार किया गया है। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है और अब आने वाले समय में जब इंटरनेशनल उड़ान शुरू होगी तो किसी भी तरह के खास उपकरण की स्थापना करने की जरूरत नहीं होगी।

किया गया ट्रायल

इस नए एटीसी टावर का ट्रायल रन बीते दिन शुरू किया गया जो लगभग 2 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान जितने भी उपकरण यहां पर लगाए गए हैं सभी की टेस्टिंग की गई और यह देखा गया कि यह ठीक तरह से काम कर रहे हैं या नहीं। टेस्टिंग के दौरान विमान के सारे ट्रैकिंग सिस्टम इंटरनेशनल मापदंडों के अनुरूप पाए गए। यह ट्रायल रन सिर्फ एक दिन का नहीं था बल्कि फरवरी के पूरे महीने में प्रतिदिन 2 घंटे यह टेस्टिंग की जाएगी।

चालू रहेगा पुराना टावर

एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जब तक ट्रायल रन चल रहा है। तब तक पुराना एटीसी टावर काम करता रहेगा। जब पूरी तरह से नए टावर से काम किया जाने लगेगा उसके बाद पुराना टावर बंद किया जाएगा। आने वाले समय में जब भोपाल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ान शुरू की जाएगी तब यहीं से विमान को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। ये टावर 32 मीटर ऊंचा है यही कारण है कि ट्रैकिंग में काफी आसानी होने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews