Morena News : थाना परिसर में खड़े कंटेनर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Morena News : थाना परिसर में खड़े कंटेनर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

मुरैना, संजय दीक्षित। Morena News मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित सिविल लाइन थाना में बीती रात अचानक रखे कंटेनर में अचानक ही आग लग गई। यह आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें जब पल भर में ही विशाल रूप लेने लगीं तो तुरंत ही दमकल की गाड़ी बुलाई गई। लेकिन फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचने से पहले ही कंटेनर आधे से अधिक जल चुका था।

यह भी पढ़ें- Dabra News : शहर में निकाली गई भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा, जानें क्या है खास

जानकारी के अनुसार बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रखे कंटेनर में बीती रात अचानक आग लग गई, आग लगने से सिविल लाइन थाने में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही काफी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मोके पर पहुंची तब तक करीब आधी गाड़ी जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें- Entertainment: द कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर आमिर खान ने कह दी ये बड़ी बात

बता दें कि आग किन कारणों से लगी हैं अभी इसका पता नहीं चल सका है कुछ दिन पूर्व ही इस गाड़ी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जप्त कर थाने के पास रखवाया गया था। जिसके बाद अचानक बीती रात आग लग गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आपको बजाकर काबू पाया ।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews