मिलावटखोरों पर छापामार कार्रवाई, डेयरी से भारी मात्रा में नकली घी-पनीर जब्त, 2 गिरफ्तार

मिलावटखोरों पर छापामार कार्रवाई, डेयरी से भारी मात्रा में नकली घी-पनीर जब्त, 2 गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना जिले (Morena district) की सिविल लाइन थाना क्षेत्र प्रेम नगर स्थित जौरा खुर्द में खाद्य विभाग और पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नकली पनीर और नकली घी जब्त किया है। बता दें, कि दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मावा और पनीर की मांग बढ़ती जा रही है और मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट खोर भी सक्रिय होते जा रहे हैं जिसपर मिलावटखोर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए है।

ये भी पढ़ें- Government Jobs: 8वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

जिले में भी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने का काम बड़े ही व्यापक स्तर से शुरू हो चुका है, जिसपर खाद विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई करते हुए प्रेम नगर में स्थित जोरा रोड पर सुमन डेयरी पर छापामार कार्रवाई की है। छापा पड़ते ही डेयरी संचालक मानसिंह और उसका भाई मलखान सिंह अधिकारियों को देखकर घबरा गया। जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया डेयरी दुकान पर नकली पनीर बनाने का काम चल रहा है जिसपर खाद विभाग के अधिकारियों ने मौके से 19 लीटर रिफाइंड ऑयल जब्त किया है। सिविल लाइन पुलिस ने सुमन डेयरी पर छापामार कार्रवाई करते हुए संचालक मान सिंह और उसके भाई मलखान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं मौके से साढ़े तीन क्विन्टल घी जप्त कर 70 किलो पनीर व ढाई सौ लीटर दूध को भी नष्ट किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews