ब्राह्मण सभा ने कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह का जलाया पुतला, ये है वजह

ब्राह्मण सभा ने कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह का जलाया पुतला, ये है वजह

मुरैना, संजय दीक्षित। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह(Congress mla ajab singh kushwah) का सोमवार  को पुरानी कलेक्टर के सामने पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद ब्राह्मण सभा ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा (Akhil Bhartiya Bhrahman sabha) ने ज्ञापन में मांग की कि कांग्रेस विधायक के खिलाफ जालसाजी व हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए क्योंकि अजब सिंह कुशवाह पर प्रॉपर्टी डीलर स्वर्गीय सीताराम शर्मा को प्रताड़ित करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें – Khandwa By Election : कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय विधायक शेरा पर FIR, ये हैं आरोप

गौरतलब है कि सुमावली से कांग्रेस के विधायक अजब सिंह कुशवाह पर जमीनी मामलों में हेराफेरी व जालसाजी करने के भी कई गंभीर आरोप लगे हैं, यह आरोप ग्वालियर में जमीन खरीदी को लेकर लगाए गए हैं। विधायक अजब सिंह से प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा जालसाजी के शिकार हो गए थे, जिसके चलते सीताराम शर्मा ने विधायक कुशवाह के घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसके बाद अस्पताल में  इलाज के दौरान सीताराम शर्मा की मौत हो गई थी।  ब्राह्मण सभा ने मृतक सीताराम शर्मा के परिवार को शासन द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग भी की गयी है और अजब सिंह कुशवाह की संपत्ति कुर्क करते हुए आर्थिक सहायता देने की भी राज्यपाल से मांग की गई है।

ये भी पढ़ें – Rewa : EOW की बड़ी कार्रवाई, GST सुपरिटेंडेंट 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews