Morena News: पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार, पुलिस के पास पहुंचे कई फोन, ये है पूरा मामला

morena

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में पुलिस अधीक्षक (Morena SP) सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में रेत माफियाओं (Sand Mafia) के खिलाफ जिले भर में जगह जगह कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में अम्बाह थाना पुलिस ने बीती रात चम्बल के रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने में सफलता हासिल की है।खास बात ये है कि यह टैक्टर ट्राली पूर्व विधायक का बेटा चला रहा था। पुलिस ने नेता पुत्र को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल में बंद कर दिया है।

यह भी पढ़े.. Morena News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, कई घायल, टैक्टर ट्राली जब्त

जानकारी के अनुसार मुरैना (Morena) जिले की अंबाह पुलिस को सूचना मिली कि मलबसई की ओर से चंबल नदी (Chambal River) से अवैध उत्खनन (Illegal Excavation) कर रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली महासुख का पुरा की तरफ़ जा रही है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जादौन ने तत्काल महासुख का पुरा और पल्लू का पुरा के बीच चेकिंग पाइंट लगाकर जाँच की जा रही थी तभी रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी।जिससे पकड़ने को।कोशिश की चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को भगा ले गया, तभी पुलिस ने पीछा कर को ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाने में रखवा दिया।

अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चला रहे आरोपित ने खुद को पूर्व विधायक  सत्यप्रकाश सखवार (Former MLA Satyaprakash Sakhwar) का बेटा बताते हुए पुलिस Morena Police) पर खूब रौब झाड़ा लेकिन पुलिस उसे पकड़कर थाने में बन्द कर दिया। इस दौरान कई नेताओं के फोन (Mobile Phone) भी पुलिस अफसरों के पास पहुंचे लेकिन अंबाह पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे पर खनिज चोरी व अवैध रेत परिवहन (Mineral Theft and Illegal Sand Transport) का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े.. MP में संविदाकर्मियों-पुलिस भर्ती समेत महिलाओं को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने की कई घोषणाएं

बता दे कि सत्यप्रकाश सखवार बसपा (BSP) से विधायक भी रह चुके है और हाल ही 2020 में उप चुनाव (MP By-election) उन्होंने कांग्रेस (MP Congress) के टिकट से लड़ा था, जिसमें भाजपा विधायक (BJP MLA) कमलेश जाटव से हार गए थे।पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को राजसात की कार्यवाही के लिए वन विभाग (Forest Department) को सूचना कर दी गयी है।

morena

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews