मुरैना के बॉडी बिल्डर की चुनौती, बैठकर मुगदल घुमाने, डम्मल उठाने पर पांच लाख तक का इनाम

मुरैना के बॉडी बिल्डर की चुनौती, बैठकर मुगदल घुमाने, डम्मल उठाने पर पांच लाख तक का इनाम

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना के बॉडी बिल्डर (morena bodybuilder) शेरा तोमर (Shera Tomar) ने देशभर के बॉडी बिल्डरों काे अनोखी चुनौती दी है। शेरा तोमर ने बैठकर मुगदल घुमाने, डम्मल उठाने से लेकर कसरत की कुछ अन्य विद्याओं में खुद को हराने वाले बॉडी बिल्डर को पांच लाख रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है। इसके लिए वह मुरैना के डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रतियोगिता कराने की भी बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़े…निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल सुबह 10.15 बजे शपथ लेंगी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम 7 बजे करेंगे देश को संबोधित

रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए शेरा तोमर ने कहा, कि देशभर का कोई भी बॉडी बिल्डर कसरत की विद्याओं में उनकी बराबरी करें या उन्हें हराएगा, उसे पांच लाख रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया, कि वह क्रमानुसार जो-जो कसरत, जितने समय में, जितने वजन के साथ करेंगे, वही सामने वाले प्रतिद्ववंदी को करनी होगी।

यह भी पढ़े…गांजा तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

[dgv_vimeo_video id=”732954305″]

शेरा तोमर ने कहा कि बैठकर दोनों हाथों से एक-एक करके मुगदल घुमाने वाले को तीन लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। इसी तरह लोहे की रोड में 20 किलो वजन की प्लेट लगाकर मुगदल की तरह एक हाथ से घुमाने पर दो लाख रुपये का इनाम देंगे। शेरा तोमर ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती 32 किलो वजन लगाकर रोड को मुगदल की तरह घुमाने और बैठकर 35 किलो से ज्यादा वजन के डम्मल को उठाने वाले के लिए है, ऐसा करने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम शेरा तोमर देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया, कि वह 20 दिन के भीतर वह इसके लिए स्टेडियम में एक प्रतियोगिता आयोजित करने वाले हैं, जिसमें कोई भी पहलवान या बाडी बिल्डर उसे हराएगा उसे नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”732954370″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews