Morena Murder Case : लेपा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 1 को लगी पैर में गोली, अस्पताल में भर्ती

morena murder case

Morena Murder Case : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। लेपा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लेपा गांव में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को तड़के सुबह गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हो गई थी, जिसमें आरोपी अजीत तोमर के पैर में गोली लगी तो भूपेंद्र सिंह तोमर के सिर में मामूली चोट आई है।इसके बाद अजीत सिंह को पुलिस ने इलाज के लिए मुरैना रेफर किया है।

30000-30000 का इनाम घोषित था

हत्या के बाद से यह दोनों लगातार फरार चल रहे थे, जिसको लेकर चंबल संभाग के आईजी ने सभी आरोपियों पर ₹30000-30000 का इनाम घोषित किया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने शुरुआत में 9 को आरोपी बनाया था। बाद में महिला (रज्जो) का नाम भी जोड़ा गया। पुलिस इससे पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज अजीत और भूपेंद्र भी अरेस्ट कर लिए गए। अब 4 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।वही शॉर्ट एंड काउंटर में घायल हुए दोनों आरोपियों को अंबाह से मुरैना जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।महुआ पुलिस ने उन्हें अंबाह चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज दिलाने के बापद मुरैना भेज दिया है, ताकि उनसे पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई की जा सके।

नदी किनारे पड़ोसी राज्य में जाने की थी तैयारी

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरैना गोलीकांड के मुख्य आरोपियों अजीत सिंह तोमर और भूपेंद्र तोमर की लोकेशन महुआ थाना क्षेत्र के उसैथ घाट के आसपास है।दोनों सुबह करीब 5 बजे चंबल नदी के उसैथ घाट पर थे और नदी किनारे पड़ोसी प्रदेश में जाने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले सूचना मिलते पुलिस दल बल के साथ वहां पहुंच गई और घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया।इस दौरान एक को गोली लग गई।

[dgv_vimeo_video id=”824970886″]

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews