Morena News : बसपा उम्मीदवार की दबंगई, बीच सड़क खड़े हो रहे कार्यकर्ताओं के वाहन, लग रहा जाम, गार्ड दे रहे धमकी, लोग परेशान

morena news

Morena News : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर कुल 63.27% मतदान हुआ। लेकिन 2019 की अपेक्षा इस बार इन 6 सीटों पर 8 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। प्रदेश की अन्य सीटों पर उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं। वहीं मुरैना-श्योपुर संसदीय सीट पर बीएसपी के उम्मीदवार रमेश चंद्र गर्ग की मनमानी की खबर सामने आई है। दरअसल, रमेश गर्ग ने अपने निजी निवास जीवाजी गंज में चुनावी कार्यालय खोल रखा है। जहां उनकी मनमानी देखने को मिल रही है, जिसके कारण रहवासियों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानी

हाल ही में बसपा में शामिल हुए रमेश चंद्र गर्ग को पार्टी ने लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बना दिया। वहीं उनके चुनाव प्रचार के कारण कार्यकर्ताओं के वाहनों के खड़े होने के कारण सिंधी कॉलोनी के रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी का कारण बन रहा है। दरअसल, रमेश चंद्र गर्ग ने अपना चुनावी कार्यालय निजी निवास पर ही बनाया है, जिसके कारण मेन चौराहे पर कार्यकर्ताओं के निजी वाहन खड़े होने से स्थानीय निवासियों को खासा परेशानी उठाना पड़ रहा है।

रमेश चंद्र के गार्ड लोगों को धमका रहे

वाहनों के खड़े होने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जब वाहनों को हटाने के लिए कोई कहता है तो बसपा उम्मीदवार के गार्ड लोगों को डरा धमका रहे हैं। वहीं इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रमेश चंद्र गर्ग के चुनाव बिना जीते ये तेवर हैं अगर चुनाव जीत जाते हैं तो क्या होगा।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”936959707″]

[dgv_vimeo_video id=”936959791″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews