Morena News : स्वास्थ्य केंद्र में बैठक के दौरान आपस में भिड़े डॉक्टर्स, जमकर गाली-गलौज, वीडियो वायरल

morena news

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया है। यहां पोरसा स्वास्थ्य केंद्र में बैठक के दौरान डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया, बात इतनी बढ़ी की डाॅक्टरों ने एक-दूसरे को गाली देना शुरू कर दिया है। इस दौरान वहीं बैठी एक एएनएम ने इस सारे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये है पूरा मामला

यह पूरा मामला मुरैना जिले के पोरसा स्वास्थ्य केंद्र का है। खबर है कि बीएमओ नीरज शर्मा के फोन ना उठाने को लेकर यह सारा विवाद हुआ। जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के पोरसा स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के ऑन ड्यूटी शराब पीकर ड्यूटी करने पर मीटिंग रखी गई थी। इस बीच डाक्टरों ने बीएमओ को फोन लगाया गया, लेकिन बीएमओ फोन नहीं उठाया। जिसके बाद डॉक्टरों का गुस्सा फूटा और  गाली गलौज में बदल गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हड़ताल के बाद वीडियो वायरल

गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे,  डॉक्टरों ने यह घोषणा कर दी थी कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तब तक हम अनिश्चितकालीन आंदोलन बंद नहीं करेंगे, इस स्थिति को देखते हुए मरीजों को सरकारी अस्पतालों को छोड़कर प्राइवेट हॉस्पिटलों का रुख करना पड़ा । धरने के माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश के डॉक्टरों की एकता देखते ही बनती थी, परंतु इस  वीडियो के सामने आने के बाद अब एकता पर कई सारे सवाल खड़े हो गए है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews