अंधविश्वास : मंदिर में पूजा करते-करते युवक ने देवी मां को चढ़ा दी अपनी जीभ, जिला अस्पताल में इलाज जारी

अंधविश्वास : मंदिर में पूजा करते-करते युवक ने देवी मां को चढ़ा दी अपनी जीभ, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी जीभ काटकर देवी मां को चढ़ा दी। अब इसके बाद गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र का है आज सोमवार की सुबह तिवारी का पुरा निवासी सतीश पुत्र मेहताब सिंह घर से माता बसैया मंदिर जाने की कहकर निकला था नवरात्र के दूसरे दिन वह बाजार से घंटा लेकर मंदिर पर पहुंचा। मंदिर में घंटा और चुनरी चढ़ाने के बाद उसने अपनी जिव्या का दान कर दिया, हालांकि परिजनों को जैसे ही सूचना परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार करने के बाद सर्जिकल वार्ड भर्ती किया गया है।

परिजनों का कहना है कि, पिछले दिनों मंदिर के कुछ साधु-संतों ने उसे मंदिर में घंटे के साथ जीभ चढ़ाने के लिए कहा था। इसके बाद सोमवार को युवक बिना किसी को सूचित किये घर से निकल गया और मंदिर में जाकर अपनी जीभ काट ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंदिर पहुंचे परिजन उसे अस्पाताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”874851765″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews