मुरैना: ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने पर गुंडों ने कर दी प्रधान आरक्षक की पिटाई, यहाँ जानें पूरा मामला

मुरैना: ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने पर गुंडों ने कर दी प्रधान आरक्षक की पिटाई, यहाँ जानें पूरा मामला

मुरैना, नितेन्द्र शर्मा।  मध्यप्रदेश के मुरैना (Morena) में दिन-प्रतिदिन गुंडागर्दी और दबंगई के मामले बढ़ते हैं। अब इससे इस पुलिस वाले भी नहीं बच पा रहे हैं। शनिवार की सुबह मुरैना हाईवे पर गुंडागर्दी का नया मंजर देखने को मिला। जिसमें की एक ट्रक चालक और उसमें मौजूद कुछ लोगो ने ट्रैफिक हवलदार के रोके जाने पर पुलिस के साथ ही मारपीट कर दी। दरअसल, आज सुबह सवारियों से भरी मिनी लोडिंग यातायात थाने के सामने से निकल रही थी। अचानक सूबेदार अखिल सिंह की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने प्रधान आरक्षक को वायरलेस कर गाड़ी रोकने के निर्देश दिए। जब यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक ने रोका तो ड्राइवर गाड़ी को भगाकर ले गया।

यह भी पढ़े… Realme C33 का हो चुका है ऐलान, लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगी नए जमाने की बैटरी और कैमरा, जानें यहाँ

ऐसे में प्रधान आरक्षक गेट पर लटक गया, तो मिनी लोडिंग का ड्राइवर बैरियर चौराहा से लेकर जौरा रोड और सोलंकी पेट्रोल पंप तक प्रधान आरक्षक को घसीटते हुए ले गया। प्रधान आरक्षक ने गाड़ी रोकने के लिए ड्राइवर से कहा लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को नहीं रोका। इस हटना के करण सड़क पर जैम लग गया, जिससे करण मिनी लोडिंग के ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। उसमें सवार यात्रियों और वहां मौजूद युवकों ने यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक राकेश कुमार के साथ पहले छीनाझपटी की और फिर मारपीट शुरू कर दी।
[dgv_vimeo_video id=”746066837″]

प्रधान आरक्षक की सूचना पर यातायात प्रभारी अखिल सिंह टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक को पीटते हुए लोगों की भीड़ ने इसका वीडियो बना लिया। फोर्स के पहुंचते ही बागचीनी थाना क्षेत्र के घुर्रा गांव के दो युवक कदीर खांन और  फैजान खान को पुलिस ने पकड़ लिया हैं। जिसे सिविल लाइन थाने को सौंपा गया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों पर लूट, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews