मुरैना: फीस मांगने पर बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंका

 मुरैना संजय दीक्षित। मुरैना (morena) के अम्बाह थाना क्षेत्र की मधुपुरी कॉलोनी में रहने वाला युवक देवदत्त शर्मा अपने दोस्त सनी शर्मा के साथ 9वीं और 10वीं के छात्रों को कोचिंग (coaching) पढ़ाता है। इन्हीं में से कुछ छात्र (students) कोचिंग की फीस के पैसे नहीं दे रहे थे। इनकी फीस माफ (fee) कराने के लिए बदमाश  अंकित शर्मा ने फोन पर सनी शर्मा को धमकाया तो देवदत्त शर्मा ने फोन पर ही बदमाश अंकित शर्मा से फीस की मांग कर डाली। इसी बात पर अंकित शर्मा और उसके साथियों ने देवदत्त शर्मा की जान लेने की कोशिश की। इसके बाद दोस्त के घर चिट्ठी देने गए युवक पर कार से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (firing) कर दी ।जिसके बाद गोली (bullet) के निशाने से युवक बच गया तो बदमाश उसको कार में पटक कर ले गए और 3 घंटे तक बुरी तरह पीटने के बाद मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग गए ।

यह भी पढ़ें… बीजेपी विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, सीएम शिवराज ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि सत्य घटना है जो अंबाह थाना क्षेत्र में हुई है। इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के शातिर बदमाश अंकित शर्मा सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार देवदत्त शर्मा अंबाह में रहकर अपने बहनोई के घर पढ़ाई करता है। देवदत्त अपने दोस्त सनी शर्मा के घर शादी का कार्ड देने गया था। तभी घर के बाहर खड़ा होकर देवदत्त कार्ड में नाम लिख रहा था। इसी दौरान एक कार रुकी और उसमें से दो बदमाशों ने बंदूक से तीन चार फायर किए। जो कि सनी शर्मा के घर की दीवार और दरवाजे पर जा लगे। जान बचाने के लिए देवदत्त शर्मा घर के अंदर घुस गया तो बदमाशों ने घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा और गाड़ी में डालकर ले गए।

यह भी पढे़ं… गालियाँ देने से रोकने पर युवक की हत्या, सीने के आर-पार हुई गोली, आरोपी फरार

इस घटना के बाद पूरे कस्बे में देवदत्त के अपहरण की सूचना फैल गई। सूचना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई लेकिन बीती रात तक देवदत्त का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। तभी रात 12:30 बजे के करीब देवदत्त अंबाह से दूर एक सड़क किनारे बेहोश व लहूलुहान हालत में मिला। जिसे अम्बाह के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन वहां से उसे मुरैना के लिए रेफर कर दिया है। होश में आने के बाद देवदत्त ने बताया कि उसे 4 लोग कार में डालकर खेतों की तरफ ले गए। जहां कट्टे व बंदूक के बटों से बेरहमी से 3 घंटे तक मारपीट की।उसके बाद उसे मरा हुआ समझकर बदमाश खेत किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।

देवदत्त के सिर और पूरे शरीर में पीटने के निशान भी बने हुए हैं। झाड़ियों में फेंकने के कारण उसके शरीर में जगह जगह कांटे घुस गए है। इस मामले में अंबाह पुलिस ने शातिर बदमाश अंकित शर्मा निवासी पूठ, झाड़ी शर्मा निवासी अम्बाह और दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास, फायरिंग करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews