MP News : सीएम शिवराज ने की इस साल गेंहू के समर्थन मूल्य की घोषणा, कन्या पूजन के साथ कृषि मेले का शुभारंभ

MP News : सीएम शिवराज ने की इस साल गेंहू के समर्थन मूल्य की घोषणा, कन्या पूजन के साथ कृषि मेले का शुभारंभ

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। आज से मुरैना (Morena) में तीन दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कन्या पूजन के साथ ‘कृषि मेला एवं प्रदर्शनी’ का शुभारंभ किया। यहां भिंड, मुरैना, ग्वालियर एवं श्योपुर जिले के 33 हजार किसान शामिल हो रहे हैं। ये कृषि मेला (Krishi mela) तीन दिन तक चलेगा और सीएम ने यहां कहा कि ये सिर्फ कृषि मेला नहीं है बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने के महायज्ञ का आयोजन है। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने घोषणा की कि इस वर्ष गेहूं को 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा कि गांव बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा और हम इसी धारणा को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस तीन दिवसीय मेले में किसानों के लिए बड़ा प्रशिक्षण शिविर है जहां वे उन्नत खेती, तकनीक का उपयोग, महंगी फसलों की ओर जाने के लिए, बायो फर्टिलाइज़र उपयोग करने सहित कई विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

PM Kisan: किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द अपडेट करें ये डिटेल्स, वरना अटक सकती है अगली किस्त

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने खेत के एक हिस्से में प्राकृतिक खेती अवश्य करें। उन्होने कहा कि ‘मैंने भी तय किया है कि मैं 5 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती जरूर करूंगा। मैं आप सब किसान भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि आप भी कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती जरूर करें। प्राकृतिक खेती के इस सत्र की समाप्ति पर आपको विशेषज्ञों की सलाह और मार्गदर्शन मिलेगा। इसलिए यह केवल कृषि मेला नहीं है, यह किसानों की आय दोगुनी करने का महायज्ञ है।’

इसी के साथ सीएम ने कहा ‘मध्यप्रदेश में पहले 7.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, जो अब 45 लाख हेक्टेयर में हो रही है, जिसे हम शीघ्र बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर करने के लिए कार्य कर रहे हैं। खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी की जो पहल है उसके अंतर्गत मशीनों, टेक्नोलॉजी व आधुनिक पद्धतियों का उपयोग कर किसानों की आय कैसे दोगुनी की जाए, यह सम्मेलन इसी का महायज्ञ है। सिंचाई की व्यवस्था सुचारू करने का हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं, ताकि उत्पादन बढ़े और किसानों की आय बढ़ सके। साथ ही उत्पादन की लागत को कम करने के लिए भाजपा की हमारी सरकार शून्य प्रतिशत पर किसानों को ऋण देने का कार्य कर रही है।’ तीन दिन के दौरान यहां करीब 40 सत्र होंगे जहां किसानों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी रुचि के सत्रों में उपस्थित रहें और नवीन तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त करें। इसी के साथ यहां प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें कृषि उपकरणों सहित कई तरह की कृषि संबंधित वस्तुओं को रखा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews