Morena News: अमानक बीज पाये जाने पर 7 फर्मो के पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित

suspended

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) में किसान कल्याण तथा कृषि विकास (Farmer Welfare and Agricultural Development) एवं उप संचालक अधिकारी पी.सी. पटेल के मार्गदर्शन में बीज निरीक्षक कृषि विकास अधिकारियों द्वारा फर्मो का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान 7 फर्मो के बीज अमानक पाये गये। जिनके वैधता पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है।

यह भी पढ़े.. Promotion: 2021 में MP के राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को होगा IAS अवार्ड

इसमें मैसर्स न्यू गायत्री बीज भंडार एमएस रोड़ मुरैना (Morena), किसान कृषि सेवा केन्द्र एमएस रोड़़ डोंगरपुर मानगढ़ कैलारस, अभी इंटर प्रायजेज बीज भंडार सबलगढ़, शिव बीज भंडार अम्बाह रोड़ पोरसा, श्रीराम बीज भंडार अटेर रोड़ पोरसा, राज राजेश्वरी बीज भंडार सब्जी मंडी रोड़ अम्बाह और मैसर्स  बालाजी कृषि सेवा केन्द्र पुरानी सब्जी मंडी जौरा के वैधता पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

वही अमानक पाये गये यूरिया (Urea) उर्वरक के क्रय विक्रय, भण्डारण एवं अन्य स्थान पर ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध उर्वरक पंजीयन अधिकारी एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उपसंचालक पीसी पटेल ने लगाया है। पटेल ने जारी प्रतिबंधित आदेश में कहा है कि निर्माता कंपनी आई.पी.एल. चंबल क्रय-विक्रय सह. समिति पोरसा का उर्वरक यूरिया का विक्रय किया जा रहा था।

यह भी पढ़े.. शासकीय स्कूलों को लेकर मप्र स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल, CM भी होंगे शामिल

इसकी गुणवत्ता का नमूना 12 फरवरी 2021 को लिया गया था, जो परीक्षण के दौरान अमानक पाया गया है। पटेल ने इस उर्वरक के बैच लॉट क्रमांक 20/जे/20 एवं नमूना कोड बीकेएस-0044 के शेष बचे स्कंध को जिले में क्रय विक्रय भण्डारण एवं स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews