इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में एक माँ की हैवान की करतूत सामने आई है। जहां तलाक के बाद एक माँ ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के शरीर पर बड़ी बेरहमी से जगह-जगह गर्म चाकू दाग दिए। बेटे के दोनों हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। मासूम जब वह अपने पिता को मिला तो इसका खुलासा हुआ। इस पर बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। खजराना पुलिस ने देर शाम मासूम को हैवान माँ को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- पब में फैशन शो पर हिंदूवादी संगठन का हंगामा, पीछे के रास्ते से युवतियों को निकाला गया बाहर

दरअसल, इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में माँ बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। माँ की नफरत और क्रूरता ऐसी की उसने अपने ही मासूम बेटे को गर्म चाकुओं से जगह-जगह दाग दिया। साढ़े तीन साल के बेटे के शरीर पर गर्म चाकू से दागने के बावजूद माँ को कोई रंजोगम नही था। माँ के द्वारा बेरहमी से किए गए वार से मासूम के दोनों हाथ पैर में गहरे जख्म हो गए है।

साढ़े तीन साल के मासूम बेटे के पिता सद्दाम ने बताया कि 2012 में उसका निकाह अंजुम नाम की महिला से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं जिसमे सबसे छोटा बेटा अफ्फान है। सद्दाम के मुताबिक 1 जनवरी 2021 को अंजुम किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और अफ्फान को भी साथ ले गई। कुछ दिनों पहले सद्दाम और उसके पिता मुस्ताक को अफ्फान खजराना इलाके के दरगाह के समीप घूमता मिला। अफ्फान के शरीर पर दागने के निशान थे। मासूम से जब पूछा गया तो उसने पूरी घटना अपने पिता और दादा को बताई। इसके बाद सद्दाम अपने बेटे अफ्फान को अपने साथ घर ले आए।

ये भी पढ़ें- Good News : Ather Energy ने 24000 रुपये सस्ता किया स्कूटर, खरीदने का अच्छा मौका

साढ़े तीन साल के अफ्फान ने हाथ और पैर के जख्म दिखाते हुए पिता को बताया कि मां ने चाकू गर्म करके जलाती थी। कई बार उसे आधी रात में भी इस तरह के चोट पहुंचाती थी जिससे वह बिलखता रहता था। अफ्फान ने बताया कि रोने और बिलखने के बाद भी मां मुझे नहीं छोड़ती थी और मुझे कोई बचाने भी नहीं आता था। वही पिता सद्दाम की शिकायत पर माँ अंजुम के खिलाफ खजराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात हैवानियत की हदे पार कर देने वाली आरोपी माँ को गिरफ्तर कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”606343313″]