ACS की पत्नी और साले की देश के बड़े होटल में बड़ी हिस्सेदारी! आयकर के दस्तावेज आए सामने

सरकारी अफसर को जिन्हें हम जनता का सहयोगी समझते हैं। अगर उनके ही परिजनों की देश के बड़े होटलों में हिस्सेदारी सामने आए तो कोई भी हैरान रह जाएगा। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है।
MP

मध्य प्रदेश के एक सीनियर आईएएस अधिकारी के परिजनों की देश के एक बड़े होटल में बड़ी भागीदारी सामने आई है। अधिकारी फिलहाल मध्य प्रदेश में पदस्थ है और विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। आयकर विभाग के दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ है।

प्रामाणिक जानकारी आई सामने

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार बातें सामने आती रही है और यह भी बात कई बार सामने आई है कि प्रदेश में किस कदर ब्यूरोक्रेसी सरकारी धन का दोहन कर रही है। इतना ही नहीं, इस धन का निवेश देश के साथ-साथ विदेशों में भी किया जा रहा है। हालांकि इस तरह की शिकायतें कई बार सामने आई लेकिन पहली बार प्रामाणिक रूप से एक जानकारी सामने आई है।

दस्तावेजों में 55 फीसदी हिस्सेदारी का प्रमाण

आयकर विभाग के दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है कि मध्य प्रदेश में पिछले लंबे समय से पदस्थ एक सीनियर आईएएस अधिकारी के सालों की देश की एक बड़े होटल में 55 फ़ीसदी की हिस्सेदारी है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी भी इन होटल ग्रुप में पांच प्रतिशत की शेयर होल्डर है। दरअसल पत्नी के भाइयों के नाम बड़ी हिस्सेदारी थी और 2022 में उन्होंने अपनी बहन को भी 5% का भागीदार बना दिया। हालांकि, अधिकारी ने इस बात की जानकारी स्तर पर दी कि नहीं कि उनकी पत्नी भी होटल की भागीदार हो गई है, क्योंकि नियम अनुसार ऐसा करना जरूरी है, यह अभी पता नहीं लग पाया है। आयकर विभाग के दस्तावेजों के माध्यम से इस बात का खुलासा होने के बाद अब प्रदेश में हड़कंप मच गया है और यह सुगबुगाहट भी तेज हो गई है कि आखिरकार एक इतने बड़े ग्रुप के रिश्तेदार बनने के लिए IAS के परिजनों ने इतनी बड़ी राशि का इंतजाम कैसे किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews