
demo pic
MP Board 10th 12th 2025 : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आज 31 मार्च से कॉपियों के मूल्यांकन का तीसरा चरण शुरू हो गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जा सकते है।
दरअसल, पिछले वर्ष एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए गए थे, इस आधार पर संभावना जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल के तीसरे हफ्ते और कक्षा 12वीं के नतीजे अप्रैल अंंत में जारी किए जा सकता है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में है बड़ी सख्ती
- इस बार कॉपियों का मूल्यांकन मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक और परीक्षक स्तर पर किया जा रहा है।जिन छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक होंगे उनकी कॉपी दोबारा चेक करें।
- अगर किसी परीक्षार्थी ने एक ही उत्तर को कई बार लिखा है, तो इसकी गणना एक ही बार की जाएगी।अगर मूल्यांकनकर्ता द्वारा औसत मूल्यांकन किया गया होगा, तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। परीक्षक द्वारा ऑनलाइन भरे गए अंकों की जांच भी की जाएगी।
- अगर अंक भरने में गलती मिलेगी तो परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक दोनों पर कार्रवाई होगी।अगर कॉपी चैकिंग में एक नंबर की गलती भी सामने आती है तो कॉपी जांचने वाले संबंधित शिक्षक पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जायेगा और इसके साथ ही उन्हें आगे कॉपियों की जांच के लिए ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
फरवरी मार्च में आयोजित हुई थी परीक्षाएं
- MPBSE ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की थी।
- इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में करीबन 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।यह परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे था।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- स्टेप 1. MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2. होम पेज उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3. नए पेज पर मौजूद ‘MP बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025’ या ‘MP बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025’में से अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4. ब्लैंक फील्ड में अपनी लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्टेप 5. अब आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- स्टेप 6. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

