MPPSC राज्य सेवा परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को गणतंत्र दिवस से पहले सीएम मोहन यादव सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, यह आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराने के दिए निर्देश

MPPSC 2024

MPPSC: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2019 और 2020 के चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब तक उन्हें नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। लेकिन अब इन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने इन अभ्यर्थियों को विभागों में नियुक्त करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 25 जनवरी को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा साल 2019 और 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

MPPSC चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति

MPPSC के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान लिए जाने की यह जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 25 जनवरी को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2019-20 के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

पूरी करनी होगी ये प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सभी विभागों को यह आदेश दिया गया है कि जितने भी चयनित उम्मीदवार हैं सब से उनके दस्तावेज मंगाकर सत्यापन किया जाए। दस्तावेजों के सत्यापन के साथ मेडिकल जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी करवाई जाने वाली है। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचना नहीं मिली है, वह संबंधित विभाग में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews