MP COVID 19- फिर बढ़े संक्रमित, पाज़िटिव केस का आंकड़ा पहुंचा 291, जबलपुर में हुई दो मौत

MP COVID 19- फिर बढ़े संक्रमित, पाज़िटिव केस का आंकड़ा पहुंचा 291, जबलपुर में हुई दो मौत

MP CORONA UPDATE : मध्यप्रदेश में  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75 नये संक्रमित मिले है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या  291 पहुँच गई है, पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों में  सबसे ज्यादा मामलें भोपाल में सामने आए है यहाँ 18 नये मामलें मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 91 पहुँच गई है,वही  ग्वालियर में 12 नये केस मिलने के बाद 34 एक्टिव केस है, इसके साथ ही इंदौर नये 19 केस मिले है जिसके बाद यहाँ एक्टिव केस 50 हो गए है , जबलपुर में 9 केस मिलने के बाद कुल 41 एक्टिव केस है, राजगढ़ में भी 31केस है, इसके साथ ही आगर मालवा में 4, खंडवा में 1, सागर में 9, सीहोर मे 4, सतना में 2, उज्जैन में 5, सिंगरौली में 1 एक्टिव केस है। इसके साथ ही प्रदेश में पाज़िटिव प्रकरणों की दर 7.6 पहुँच गई है। वही जबलपुर में दो संक्रमितों की मौत का मामला सामने आया है, डाक्टर्स की माने तो लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिए सतर्क रहे।

कहाँ कितने मामलें 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews