
MP Election : मध्यप्रदेश के लिए 3 दिसंबर का दिन सबसे बड़ा दिन है। इस दिन विधानसभा चुनाव के मतों की गणना की जाने वाली है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। आपको बता दे, इंदौर के नेहरू स्टेडियम में कल होने वाली मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। आज इस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर नेहरू स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने नेहरू स्टेडियम पहुंच कर अधिकारीयों से बातचीत की और पूरी जानकारियां ली।
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात
[dgv_vimeo_video id=”890555671″]
जानकारी के मुताबिक, 3 दिसंबर के दिन इंदौर के नेहरू स्टेडियम में नौ विधानसभाओं के मतगणना होने वाली है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए त्रिस्तरीय व्यवस्थाएं की गई है। ऐसे में पहला बल सीआईएसएफ के जवानों का होगा। दूसरा सुरक्षा घेरा बटालियन का और तीसरा घेरा स्थानीय पुलिस बल का होगा। ये तीनों ही बल स्ट्रांग रूम, मतगणना रूम और प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे।
आज पुलिस कमिश्नर ने नेहरू स्टेडियम में अधिकारियों की बैठक बुलाकर कुछ जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मतगणना को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है और विजय जश्न और जुलूसों को लेकर भी शहर भर के अलग-अलग स्थान पर व्यापक बल तैनात किया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
