मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन जमा करने का आखिरी दिन, 2 नवंबर तक चलेगी नाम वापसी की प्रक्रिया

MP Election 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सभी पार्टी अपनी मजबूत दावेदारी जनता के सामने पेश करने में लगी हुई है। चुनाव के लिए नामांकन जमा करने का दौर भी चल रहा है, जिसका आज अंतिम दिन है। आज दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में पहुंचने वाले उम्मीदवारों के ही नामांकन जमा किए जाएंगे।

30 अक्टूबर को नामांकन भरने की प्रक्रिया का अंतिम दिन है। इसके बाद 31 अक्टूबर को इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नाम वापसी के लिए 2 नवंबर तक का समय दिया गया है। इस बार नामांकन जमा करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ 6 ही दिन का वक्त मिला है।

अब तक कितने नामांकन

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा है। यहां होने वाले चुनाव के लिए 1 हजार 384 अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर चुके हैं। 27 अक्टूबर को 763 नामांकन पत्र 676 अभ्यर्थियों ने जमा किए। कुल 1548 नामांकन दाखिल किए गए हैं। सोमवार को इस प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

कब मिलेंगे चिन्ह

आज नामांकन के फॉर्म जमा हो जाने के बाद मंगलवार को इनकी जांच होगी। इसके बाद जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते हैं वो 2 नवंबर तक इस संबंध में जानकारी दे सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया जैसे ही पूरी हो जाती है उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी दल अपने बागी कार्यकर्ताओं को खुद के पक्ष में करने की कोशिश करेंगे। इस बार भाजपा और कांग्रेस के कई लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन जमा करवाए हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews