MP: सड़क पर महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम एक दूसरे के बाल पकड़ कर की मारपीट

MP: सड़क पर महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम एक दूसरे के बाल पकड़ कर की मारपीट

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के शिवपुरी (shivpuri) में सड़क पर महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। कोलारस थाना इलाके में दो महिलाओं ने एक महिला की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। यहां पर एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी, विरोध करने पर वो मौके से फरार हो गया। इस बात की सूचना जब महिला ने युवक की पत्नी को दी तो वो महिला के साथ मारपीट पर उतारू हो गई।

महिला के साथ मारपीट का ये वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में दो महिलाएं मिलकर एक महिला को मारती दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाओं में थाने पर शिकायत भी दर्ज करवाई है। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Must Read- पुलिस की गिरफ्त में Vaishali Takkar सुसाइड केस का आरोपी, एक्ट्रेस को कर रहा था प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक महिला कोलारस थाना क्षेत्र में राशन लेने के लिए गई थी। यहां पर एक युवक ने अभद्र टिपण्णी करते हुए महिला से छेड़छाड़ की, जब महिला ने विरोध किया तो युवक अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ कर भाग निकला। कुछ देर बाद उसने अपनी पत्नी को गाड़ी लेने के लिए वहां भेजा। इस दौरान पीड़िता ने महिला को उसके पति की हरकत के बारे में जानकारी दी। इस पर महिला भड़क गई और मारपीट करने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। इस मारपीट में आरोपी की पत्नी के साथ एक अन्य महिला भी शामिल है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews