एमपी हाऊसिंग बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को दिया Diwali Gift, बढ़ाया 8 प्रतिशत DA

एमपी हाऊसिंग बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को दिया Diwali Gift, बढ़ाया 8 प्रतिशत DA

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार (MP News) द्वारा अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में की गई 8 प्रतिशत के बाद हाऊसिंग बोर्ड ने भी अपने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है।  एमपी हाऊसिंग बोर्ड (MP Housing Board) ने DA में 8 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानि एमपी हाऊसिंग बोर्ड ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की वृद्धि की है। अभी तक मंडल के कर्मियों को 12 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा था। आयुक्त गृह निर्माण मंडल भरत यादव द्वारा जारी आदेश के बाद अब 20 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – इस दिवाली कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 31% DA सहित मिलेगा Arrears, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता नवम्बर माह में देय वेतन में जोड़ा जायेगा। महंगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन के लिए वेतन के रूप में मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें – Vocal For Local: कलेक्टर के इस आदेश में छिपी संस्कृति और परंपरा बचाने की अपील

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews