मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर

ias transfer 2025

MP IAS Transfer News: मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 18 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 13 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। मनु श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश शासन का अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

संजय कुमार शुक्ला राज्यपाल के नए प्रमुख सचिव बने है। मनीष रस्तोगी को जेल विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है। डीपी आहूजा (1996) को लोक निर्माण विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है, वह पहले राज्यपाल के प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत थे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव पद पर सुखवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। निशांत वरवडे को उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त बनाया गया है। वन विभाग के उप सचिव पद पद किशोर कुमार कन्याल को नियुक्त किया गया है। जल एवं भूमि प्रबंधन, संचालक पद पर तरुण राठी को तैनात किया गया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग प्रबंध संचालक पद पर निधि निवेदिता को नियुक्त किया गया है। नीचे तबादले की सूची दी गई है-MP IAS Transfer News
MP IAS Transfer News
MP IAS Transfer News

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

एस.एन मिश्रा, कृषि उत्पादन को उनके कर्तव्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग अपर मुख्य सचिव का अतिरक्त प्रभाव सौंपा गया है। मलय श्रीवास्तव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया।
MP IAS Transfer News
MP IAS Transfer News

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews