मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष BJP में शामिल, पूर्व विधायक के भी जाने की अटकलें तेज

BJP - CONGRESS

MP Congress Leader Join BJP : लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। आए दिन नेता मौके की नजाकत को देखते हुए पाला बदल रहे है।खास करके आचार संहिता लगने के बाद तो मानों कांग्रेस नेताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ सी मची हुई है। इसी क्रम में अब कांग्रेस को आज बुधवार को फिर बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष लालचंद गुप्‍ता अपने 150 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा के दौरान सदस्यता ली।

मंगलवार को गुप्ता ने सौंपा था इस्तीफा, आज बीजेपी में शामिल, पूर्व विधायक भी करेंगे ज्वाइन

इससे पहले मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और सीधी जिले में व्यापारियों के नेता लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के सीनियर नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।इसके बाद आज बुधवार को कार्यकर्ताओं समेत बीजेपी में शामिल हो गए।

खबर है कि गुरूवार को नागौद सतना से कांग्रेस के विधायक रहे यादवेंद्र सिंह के भी भाजपा की सदस्‍यता ले सकते है। 2023 के मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद उन्‍होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्‍यता ले ली थी और इसके बाद वे नागौद सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन हार गए।

एक महीने में कई बड़े दिग्गज हो चुके है बीजेपी में शामिल

इससे पहले वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर, उज्जैन के जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश, आलोट युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, पथरिया के दिनेश श्रीधर , र्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव गंभीर सिंह ,पन्ना के गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे, अलीराजपुर जिले में 6 बार सरपंच और 3 बार जनपद सदस्य रहे भील नेता कमरू भाई भाजपा में शामिल हो चुके है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews