MP: कैलारस तक दौड़ाई जाएगी मेमू ट्रेन, चल रही तैयारी, पीएम मोदी के हाथों हो सकता है उद्घाटन

MP

MP News: लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और इसके पहले कई काम है, जिन्हें सरकार द्वारा पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को देशभर के कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके अलावा वह आईआईएम जैसे संस्थानों का भी लोकार्पण करेंगे। रेल परियोजनाओं के उद्घाटन की इस कड़ी में ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉड गेज परियोजना के अंतर्गत मेमू ट्रेन का संचालन कैलारस तक शुरू किया जाना है। खबरों के मुताबिक यह ट्रेन 26 फरवरी से शुरू हो सकती है। इसके लिए झांसी मंडल के अधिकारियों को जानकारी भेज दी गई है और तैयारी शुरू हो गई है।

रेल फाटक का निर्माण

बता दें कि 9 रेल फाटक सिथौली से हेतमपुर और 40 रेल फाटक शिवपुरी परियोजना के अंतर्गत तैयार किए गए हैं। मेमू ट्रेन का कैलारस तक संचालन शुरू होने के साथ इन सभी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करने वाले हैं।

पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी

प्रधानमंत्री अक्टूबर 2023 में ग्वालियर शिवपुरी ब्रॉड गेज परियोजना को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे थे। चरणबद्ध तरीके से इस ट्रेन को ग्वालियर से सुमावली इसके बाद जौरा और फिर कैलारस तक पहुंचाया जाना था। इस ट्रैक पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन का काम बाकी होने की वजह से ट्रेन का विस्तार नहीं हो पाया था। लेकिन अब इस लाइन का निरीक्षण कर लिया गया है और आने वाले हैं एक या दो दिनों में ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाई जाएगी। यही कारण है कि 26 फरवरी को प्रधानमंत्री के हाथों कैलारस तक मेमू ट्रेन का उद्घाटन करवाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मार्च में आचार संहिता लगाई जा सकती है इसलिए सभी काम जल्दी करने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews