MP News: मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जताई अपने खिलाफ षड्यंत्र की आशंका, राजनीतिक खेमों में मचा हड़कंप

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आशंका जताई है कि उन्हें किसी षड्यंत्र में फंसाया जा सकता है। भूपेंद्र का कहना है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और महिला के माध्यम से उनकी छवि पर अटैक संभव है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी का आधुनिकतम युग है और जनता सब समझती है।

मंत्री ने जताई षड्यंत्र की आशंका

पिछले कई दिनों से अपनी ही सरकार के एक मंत्री और उनके समर्थकों की साजिश का शिकार हो रहे मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के कांग्रेस के एक बड़े नेता साजिश रच रहे हैं और कांग्रेस के इसी बड़े नेता ने अपनी एक महिला नेत्री से ये बात कही है कि कोई महिला देखो ताकि मंत्री को फंसाया जा सके। भूपेंद्र ने यह भी कहा कि हाल ही में लोकायुक्त में उनके खिलाफ कांग्रेसियों ने शिकायत की थी, जिसकी 3 महीने तक जांच की गई और उसके बाद उन्हें क्लीन चिट मिल गई। साजिश करने वाले अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन वह एक बार फिर साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। भूपेंद्र ने यह भी कहा कि यह तकनीक का युग है और मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट के इस युग में हर व्यक्ति असलियत जानता है इसीलिए ऐसी साजिश रचने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वे विकास में भरोसा रखते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए वह हरदम भरसक कोशिश करते रहते हैं।

राजनीति में मचा बवाल

भूपेंद्र के इस बयान ने राजनीतिक खेमों में तूफान ला दिया है क्योंकि अगर सरकार में रहते हुए ही उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र कामयाब होता है तो फिर यह कहीं ना कहीं षडयंत्रकारियों की जीत होगी। ऐसे में यह पता लगाना बहुत जरूरी है कि मंत्री के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश कौन कर रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत भी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews