MP News : रंक से राजा बना मजदूर, पन्‍ना की खदान से मिला 15 लाख का हीरा

mp news

MP News : आज के जमाने में कब कोई रंक से राजा बन जाए इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वहीं हीरो के लिए जाना जाने वाला पन्ना (Panna) की रत्नगर्भा (Ratnagarbha) धरती कब किसे गरीब से लखपति बना दे इसका भी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। हाल ही में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक गरीब मजदूर को पन्ना की खदान से 15 लाख की कीमत का हीरा मिला है। ऐसे में यह मजदूर रातों रात मालामाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के भीतर ग्राम आमलिया निवासी सुरेंद्र पाल को पन्ना की खदान में से जेम क्वालिटी का हीरा मिला है।

Must Read : Beauty Secrets : इस खूबसूरत एक्ट्रेस की तरह चाहती है ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा, तो अपनाएं ये खास Tips

इस हीरे की कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है। हीरा मिलने की खुशी से मजदूर के घर में खुशी का माहौल बरकरार है। हालांकि सुरेंद्र पाल ने यह हीरा हीरा कार्यालय में जाकर जमा कर दिया। ऐसे में हीरा कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया है कि हीरा करीब 3.15 कैरेट का है यह हीरा उज्जवल किस्म का है। इसकी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी बताई गई है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा।

ऐसे में इस हीरे के बिकने से जो राशि प्राप्त होगी उसमें से शासन की रॉयल्टी काटने के बाद बची हुई राशि हीरा धारक को दी जाएगी। आगे अधिकारी ने बताया कि हीरा जाम क्वालिटी का है इसकी अच्छी कीमत आ सकती है। अभी तक इसकी कोई कीमत नहीं बताई जा सकती है। उनके अलावा हीरा अधिकारी रवि पटेल का कहना है कि इस हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया गया है। नीलामी में हीरे के बिकने के बाद जो राशि शासन की रॉयल्टी काटकर बचेगी उसे हीरा धारक के अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews