MP News: बरसात के लिए बिजली विभाग की बड़ी तैयारी, 900 कर्मचारियों की होगी भर्ती    

MP News: बरसात के लिए बिजली विभाग की बड़ी तैयारी, 900 कर्मचारियों की होगी भर्ती      

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बरसात में बिजली के उत्पादन के लिए कोयले की कमी ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो चुकी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पावर जेनरेटिंग कंपनी के कामों की समीक्षा के दौरान कहा कि जो की तैयारियां इस मामले में हो रही है उसकी रिपोर्ट हर 15 दिन में दी जाए। बिजली उत्पादन को सही करने के लिए सभी विद्युत घरों की में एक सही कार्य योजनाएं भी बनाने के भी निर्देश जारी किए हैं। थर्मल विद्युत और जल विद्युत घरों  के वार्षिक रख -रखाव को अच्छे से करवाने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े…  MP News: शहर में बसों पर सफर करना होगा महँगा, तैयारी में जुटा है विभाग

इसी दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने यह जानकारी दी कि विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर के पद पर 900 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी और जल्द ही विभाग इसके लिए विज्ञापन भी जारी करेगा।  असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती गेट के स्कोर पर आधारित होगी, जिस दौरान किसी प्रकार का इंटरव्यू आयोजित नहीं  किया जाएगा। सभी विद्युत घरों  की समीक्षा भी की गई और सुविधाओं को सही करने के निर्देश भी दिए गए। असिस्टेंट इंजीनियर के खाली पदों पर समय – सीमा में भरने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे जल्द ही इस पद पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews